फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में बालक की मौत

Sun, 21 Jun 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। जिले की सीमा से सटे बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक बालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने शव को हडहवा घाट के पास दफना दिया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार 12 वर्षीय अतुल सरौरा चौराहे पर रहता था। उसकी मां पूनम देवी भीख मांग कर परिवार का भरण-पोषण करती है। शनिवार की रात भी सरौरा चौराहा स्थित एक दुकान पर बालक सो गया था। रविवार की सुबह मृत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें