खुखुंदू। सठियांव गांव में रास्ते को लेकर पिता-पुत्रों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सठियांव गांव निवासी रामजीत यादव और उनके छोटे बेटे कोमल यादव के बीच रास्ता अवरूद्ध करने पर विवाद हुआ था। पुलिस रामजीत की तहरीर पर कोमल यादव, पप्पू यादव, शत्रुघन यादव, जबकि कोमल यादव की तहरीर पर पिता रामजीत यादव, बड़े भाई रामाशंकर यादव, रविंद्र यादव, विजय यादव और कृष्ण यादव पर प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई है।