बनकटा। रामपुर बुजुर्ग चौहान टोला के पास से पुलिस ने सोमवार को एक स्कार्पियो से 37 पेटी देसी शराब बरामदकी है। इस मामले में हरिद्वार (उत्तराखंड) के निवासी गाड़ी मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर बुजुर्ग चौहान टोला से शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। इस पर एसओ दिनेश कुमार मौर्य और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर एक स्कार्पियो की तलाशी ली तो उसमें से 37 पेटी देसी शराब बरामद हुई। हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।