फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौसी के घर आई किशोरी को भगा ले गया प्रेमी

Tue, 14 Jul 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर आई 17 वर्षीय किशोरी को पांच दिन पहले उसका प्रेमी आकर अपने साथ भगा ले गया। रिश्तेदारों ने खोजबीन की तो इस बात की जानकारी हुई। मौसी की शिकायत पर पुलिस ने मईल के रहने वाले प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले की रहने वाली किशोरी क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर आई थी। बताया जा रहा है कि आठ जुलाई को मईल क्षेत्र का रहने वाला उसका प्रेमी मौसी के गांव आकर उसे अपने साथ भगा ले गया। मौसी और उनके परिजन ने उसकी खोजबीन की। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसी की शिकायती पत्र पर मईल के रहने वाले प्रेमी नवनीत पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें