फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति हिरासत में

Sat, 09 Aug 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। कस्बे के वार्ड नंबर नौ पटवनियां में कमरे में पंखे से फंदे के सहारे शनिवार को 28 वर्षीय अर्चना शव लटका मिला। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर वह मौसी के घर जाने की जिद कर रही थी। अर्चना की मौत के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शोर सुनकर अगल-बगल के लोग दरवाजे पर पहुंच गए। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। तहसीलदार रुद्रपुर, सीओ भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि प्रदीप की शादी चार माह पूर्व मध्यप्रदेश के सतना की अर्चना से हुई थी। अर्चना रक्षाबंधन त्योहार पर मौसेरे भाई को राखी बांधने के लिए एकौना के खोपा जाने की जिद कर रही थी।
मौत की वजह लोग पति द्वारा उसे न ले जाना बता रहे हैं। इंस्पेक्टर मदनपुर अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों को सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें