फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बच्चों की मां का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 10 Oct 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खडेसर गांव में शुक्रवार की सुबह दो बच्चों की मां का शव कमरे में छत के पंखे के हुक से लटका मिला। शौच के बाद घर पहुंचे पति ने खिड़की से पत्नी को लटका देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खडेसर निवासी दिनेश गोड़ के अनुसार, पत्नी बबीता (34) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। घटना के समय वह घर के बाहर सो रहा था। सुबह शौच के बाद घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांकने पर पत्नी को फंदे से लटका देखा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए।
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
...
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
बबीता के दो बच्चे हैं। छह वर्षीय बेटा ऋषभ और चार वर्षीय बेटी प्रियांशु मां की असमय मौत से बेसहारा हो गए हैं। घटना के बाद घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। अब दोनों बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी पिता दिनेश गोड़ पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें