रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्राली जमनटोला गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला।
विवाहिता के ससुर हामिद अंसारी ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहू गुलशन खातून ने अपने कमरे में फंदे से लटक गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।