फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बॉडी फ्लूइड की जांच होगी शुरू

Thu, 27 Mar 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बाॅडी फ्लूइड जांच की सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। इसके मद्देनजर कवायद की जा रही है। इसके तहत मशीन मंगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

डेढ़ से दो माह के अंदर जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है। इसके चालू होने से शरीर के अंगों में भर जाने वाले पानी की जांच की होगी। इससे टीबी, कैंसर, निमोनिया सहित अन्य बीमारियों की पुष्टि आसानी से हो जाएगी।
यह व्यवस्था न होने से रोजाना करीब चार से पांच मरीजों को भटकना पड़ता है। उन्हें निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है, जहां अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पैथाेलाॅजी की अधिकतर जांच की निशुल्क व्यवस्था है। हार्मोनल व कुछ अन्य जांच का मामूली शुल्क देना पड़ता है। अस्पताल के पल्मोनरी, मेडिसिन विभाग में फेफड़े, पेट तथा अन्य विभागों की ओपीडी में शरीर के अन्य हिस्से में भी पानी भरने की शिकायत लेकर मरीज आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें