फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गंडक नदी में डूबे दोनों किशोरों का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 16 Jun 2022 02:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक के पास छोटी गंडक नदी में एक दिन पूर्व बुधवार सुबह नहाने कुछ किशोर नहाने गए थे। इसबीच दो किशोर नदी में डूब गए। उनका शव 20 घंटे बाद मिला है।
विज्ञापन
मृतक बाएं अजय और दाएं मिथुन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक के पास छोटी गंडक नदी में एक दिन पूर्व बुधवार सुबह नहाने कुछ किशोर नहाने गए थे। इसबीच दो किशोर नदी में डूब गए। उनका शव 20 घंटे बाद मिला है। घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


एक दिन पूर्व ग्राम मदन चक के चार किशोर अजय, मिथुन, अजीत और गोधन उर्फ लव गांव के पास छोटी गंडक नदी घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय चारों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। पास के मछली मार रहे मछुआरों ने गोधन उर्फ लव और अजीत को डूबने से बचा लिया था। जबकि अजय और मिथुन डूबकर लापता हो गए थे।

मछुआरों द्वारा काफी खोजबीन के पास जब वे नहीं मिले तो एसडीएम की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम सायं काल पहुंची थी। देर शाम तक दोनों किशोर नहीं मिले। टीम वापस चली आई।
विज्ञापन


सुबह शौच के लिए उधर गए लोगों ने जाल में फंसे शव को देखा। सूचना पाकर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम जो रात में रुक गई थी, मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों के शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें