फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blow 27 thousand by changing atm card

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 27 हजार
विज्ञापन

गौरी बाजार। कस्बे के रामपुर चौराहे पर महिला के खाते से रकम निकालने आए युवक से एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने 27 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को बैंक के अधिकारियों एवं साइबर सेल देवरिया तथा थाने में इसकी शिकायत की है।
गौरी बाजार कस्बे के वार्ड संख्या एक निवासी शर्मिला देवी पत्नी अशोक प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति मुंबई में नौकरी करते हैं। घर खर्च के लिए उन्होंने स्थानीय एसबीआई शाखा में उनके नाम से खाता खोल रखा है। उसमें वह बराबर रकम भेजते रहते हैं। उनका बेटा धुरजीत कुमार शुक्रवार की सुबह कस्बे के रामपुर चौराहे पर इंडिया बैंक के एटीएम से 30 हजार की निकासी करने गया था। दो बार में 15 हजार की निकासी के बाद जब रकम नहीं निकली तो पीछे खड़े दो युवकों में से एक ने धुरजीत से एटीएम कार्ड को साफ कराने के बहाने उसे ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद रकम निकालने पर जालसाज युवक एटीएम कार्ड बदलकर चंपत हो गया। थोड़ी देर बाद एसएमएस अलर्ट सुविधा के जरिए पता चला कि पीएनबी रुद्रपुर रोड, के एटीएम से रुपये 27 हजार की निकासी की गई है। इसके बाद सभी अवाक रह गए। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें