फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईआर के लिए डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे बीएलओ

Mon, 22 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिहार में (एसआईआर) विशेष गहन पुनरीक्षण का काम शुरू है। वहीं यूपी में शुरू मतदाता सूची के नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू एसआईआर में वर्ष एक जुलाई 1987 से दो दिसंबर 2004 के बीच जन्म लिए लोगों को मतदाता सूची में बने रहने के लिए अपने साथ माता या पिता में किसी एक की जन्मतिथि अथवा जन्म स्थान प्रमाण पत्र बीएलओ को साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराने होंगे। वहीं वर्ष 2003 की मतदाता सूची में जिनका नाम शामिल है और उनका जन्म वर्ष 1987 के पहले का है, वह सिर्फ एनमरेशन फॉर्म भरेंगे।
विज्ञापन

जिसको लेकर ब्लाक सभागार में विधानसभा के बीएलओ का प्रशिक्षण हुआ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ब्लाक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीएलओ को डोर टू डोर सर्वे कर गंभीरता से जांच करने के बाद ही रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें