फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्लॉक स्तरीय यूपी ग्रामीण खेल लीग आज से

Fri, 08 Dec 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में ब्लाॅक स्तरीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन आठ से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा। खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में कबड्डी, बालीवाल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन एवं कुश्ती विधाओं में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। लीग में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपना पंजीकरण संबंधित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एवं युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय विकास भवन में करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नीतीश राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 से उत्तर प्रदेश आबादी के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभागियों में बड़ी संख्या में उत्कृष्ट प्रदर्शन की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों को उपयुक्त मंच तथा अवसर दिए जाने के लिए सुगठित रुप से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रारंभ किया जा रहा है। ब्लाॅक बैतालपुर में अशोक इंटर कालेज बरपार, रामपुर कारखाना अंतर्गत अशोक इंटर काॅलेज डुमरी एवं ब्लाॅक भागलपुर में अनंत इंटर काॅलेज सतरांव में आठ दिसंबर को इसका आयोजन होगा।
13 दिसंबर को परशुराम धाम सोहनाग सलेमपुर एवं रेलवे खेल मैदान भटनी में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवा देसही देवरिया एवं शहीद रामचंद्र इंटर काॅलेज वसंतपुर धुसी तरकुलवा में 14 दिसंबर, कृषक माध्यमिक विद्यालय गडेर भलुअनी एवं रामनोहर लोहिया इंटर कॉलेज कडी बाबू भाटपाररानी में 15 दिसंबर, राजेशवरी देवी रामसुंभग महाविद्यालय कुर्मीपट्टी पथरदेवा, चंद्रशेखर इंटर कालेज देवगांव गौरीबाजार एवं चौ.रामजीत सिंह महुई कुंवर बरहज में 16 दिसंबर, श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज हाटा बनकटा एवं केंद्रीय विद्यालय आईटीआई देवरिया में 18 दिसंबर, स्वामी देवानंद इंटर काॅलेज मठ लार एवं सतासी इंटर काॅलेज रुद्रपुर में 19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें