फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन

Sat, 09 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन सहित अन्य सुविधाओं के लिए रुपये लेने वाले बीएलओ के खिलाफ मुसैला खुर्द गांव की महिलाओं ने प्रधान पति के साथ थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। सभी ने बीएलओ पर दो-दो हजार रुपये लेकर पेंशन पास कराने की बातकहकर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के मुसैला खुर्दु की करीब 26 महिलाओं ने बीएलओ को समाजवादी, विधवा सहित अन्य सुविधाओं के लिए रुपये दे रखा था। गांव की मंजूदेवी, रमावती, दीपमाला, चंद्रावती देवी, मंशादेवी, विंदा देवी सहित अन्य महिलाओं का आरोप है कि पंद्रह माह से अधिक बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई पेंशन नहीं किया गया। इस बात की जानकारी जब गांव के प्रधान पति मोहन प्रसाद को हुई तो उन्होंने विरोध किया और महिलाओं को बीएलओ से रुपये मांगने को कहा। 

उनका कहना था कि समाजवादी पेंशन सहित अन्य सुविधाएं सरकारी लोगों को निशुल्क उपलब्ध  करा रही है। ऐसे में रुपये देना गलत है। जब महिलाओं ने बीएलओ से रुपये मांगना शुरू किया तो वह धमकी देने लगे। शनिवार को महिलाए इस बात से उग्र हो गई। 
विज्ञापन


गांव की महिलाएं लामबंद होकर ग्राम प्रधान के पति के  नेतृत्व में थाने पहुंची और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कालिंदी देवी, सुशीला देवी, धर्मवती, जनावती, सुभावती, श्रीमति देवी, सविता, गुड्डी देवी, धनपति सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थाने में तहरीर मिली है कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें