फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जले ट्रांसफाॅर्मर में कनेक्शन जोड़ते ही ब्लास्ट, बिजली गुल

Wed, 06 May 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। जैन मंदिर स्थित नलकूप पर लगे 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर के जलने के बाद भी उसमें दोबारा कनेक्शन जोड़ने से ब्लास्ट कर गया। इससे वह धू-धू कर जल उठा। आसपास के पेड़-पौधे भी जल गए। संयोग अच्छा रहा कि वहां आबादी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे लोगों ने बिजली कटने के बाद आग बुझाई। इस दौरान अफरातफरी भी मची रही।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब आठ बजे जैन मंदिर के पास अचानक विस्फोट की आवाज सुनाई पड़ी। इसके बाद अगल-बगल के लोग सड़क पर आ गए। लोगों ने देखा कि जैन मंदिर नलकूप पर लगा ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट कर गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रांसफाॅर्मर से तेल छिटकने से आग की लपटें करीब 20 फिट तक फैल गई।
आग की लपटें बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर फायरब्रिगेड को जानकारी दी गई। लपटें तेज होने से काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

बिजली कटते ही लोग आग बुझाने में जुट गए। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर गया था। लोगों के सहयोग से आग बुझाई गई। बिजली निगम के जेई सोनू कुमार का कहना है कि तीन-चार घंटे तक आपूर्ति संचालित होने के बाद अचानक ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट कर गया। इससे आग लग गई। ट्रांसफाॅर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
दिनभर गुल रही 75 गांवों की बिजली : खुखुंदू संवाद के अनुसार जैन मंदिर पर लगा ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट होने से 11 हजार वोल्ट तार में फाॅल्ट उत्पन्न हो गया। नतीजा बुधवार सुबह से लेकर शाम तक 75 गांवों की आपूर्ति ठप रही। फाॅल्ट दुरुस्त करने में जुटे निगम के सात-आठ कर्मचारियों की दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद शाम को आपूर्ति बहाल हुई।
जैन मंदिर पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार रात में ब्लाॅस्ट कर गया। इससे 11 हजार वोल्ट तार में फाॅल्ट उत्पन्न हो गया। नतीजा बैदौली फीडर क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। निगम के कर्मचारियों ने रात में ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों की आपूर्ति बंद कर बाकी हिस्सों की बिजली बहाल करा दी।
बुधवार की सुबह फिर बैदौली फीडर के 75 गांवों की आपूर्ति बंद कर निगम के कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुट गए। बताया जा रहा है सात-आठ निगम कर्मियों ने दिनभर कड़ी मशक्कत कर फाल्ट ठीक किया। तब जाकर शाम को खुखुंदू कस्बे समेत अन्य जगहों की आपूर्ति बहाल हो पाई।
निगम के कर्मचारियों की मानें तो अभी भी ढाई सौ घरों में रातभर अंधेरा रहेगा। बृहस्पतिवार की सुबह पईलहां, दलित बस्ती और उत्तर टोला की आपूर्ति बहाल हो पाएगी। जेई सोनू कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से बड़े पैमाने पर फाल्ट उत्पन्न हो गया था। फाल्ट ठीक कर ट्रांसफाॅर्मर भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें