फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूमधाम से मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

Sat, 15 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बिरसा मुंडा की जयंती समारोह में मंचासीन ​अति​थि, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह शनिवार को नागरी प्रचारिणी सभागार में हुआ। भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा ने इसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक रामविलास आर्य गोंड़ ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब भारतीय समाज में कोई बड़ा परिवर्तन हुआ तो उसमें आदिवासियों की बड़ी भूमिका रही। जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड ने कहाकि दुनिया में परिवर्तन विचारों से आता है। वैचारिक रूप से हमारा विजन क्लियर होना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में जिले में गोंड जाति के प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए कई शासनादेश जारी हुए हैं लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से उसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इसका अनुपालन कराया जाए।
कार्यक्रम को सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, प्रदेश महासचिव रामधनी गोंड, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड़ बैजनाथ गोंड़, हीरालाल गोंड़ विशाल गोंड आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी जयनंद प्रसाद गोंड़, आशुतोष शाह, मदन गोंड, रामश्रृंगार गोंड, रामाश्रय गोंड, अंबिका गोंड़, ध्रुपदेव शाह, मनोज गोंड़, हृदयानंद गोंड़, वीर बहादुर गोंड़, राधेश्याम गोंड़, जयप्रकाश गोंड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें