रामपुर कारखाना। बाइक से घर जा रही महिला का मोबाइल बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर छीन लिया। परिजन ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र की एक महिला बुधवार की देर रात परिजन के साथ बाइक से घर जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला के हाथ में मोबाइल था।
जैसे ही वह देवरिया-कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पुलिया के पास पहुंची कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर झपट्टा मारते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। महिला ने शोर मचाया तो परिजन ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। पीछे महिला के बैठे होने के कारण वह तेज रफ्तार से बाइक नहीं चला सका।
एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संवाद