देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करना मां-बेटी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने पर दबंगों ने घर में घुसकर दोनों की पिटाई कर दी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो महिला समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।पीड़िता की मां ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 नवंबर की सुबह गांव के एक युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। जब वह उलाहना देने आरोपी के घर पहुंची तो वहां मौजूद महिलाओं समेत अन्य लोगों ने पिटाई कर दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मनीष यादव, अवनीश यादव, नेहा, इंद्रजीत, चंद्रिका और मंजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद