भाटपार रानी। सलेमपुर मैरवा मार्ग पर बनकटा थाना अंतर्गत भठवा पांडे गांव के पास रविवार की देर रात करीब नाै बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की माैत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को बिट्टू गुप्ता (26) पुत्र संजय गुप्ता निवासी ग्राम नोनार पांडे थाना बनकटा बाइक से घर जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। अभी वह भठवा पांडे गांव के पास पहुंचे थे तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। चिकत्साधिकारी डाॅ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया है कि बनकटा पुलिस को सूचना दी गई है। संवाद