फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के तिवारी टोला मोड़ के पास बुधवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार अच्छेलाल की मौत हो गई। अच्छेलाल ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।
भटनी थाना क्षेत्र के घांटी खास गांव निवासी अच्छेलाल प्रसाद पुत्र रामप्रीत प्रसाद (42) ट्रक चलाते थे। कुछ दिन पहले वह घर आए थे। सुबह मोटरसाइकिल से किसी काम से भटनी जा रहे थे। अभी वह तिवारी टोला मोड़ के पास पहुुंचे थे कि सामने से आ रहे पिकअप की चपेट में उनकी बाइक आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग एंबुलेंस की मदद से उन्हें भटनी पीएचसी ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते के बाद से पत्नी लीलावती देवी व बच्चे धन्नू, अंकित, सिंधु, जीरा की रुलाई नहीं थम रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें