फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

गौरीबाजार (देवरिया)। गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर कटाई चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के समीप बृहस्पतिवार शाम ट्रक में पीछे से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
ग्राम इंदूपुर कुडही टोला निवासी शिव कुमार निषाद (30) और मनोज निषाद (24) सुबह किसी काम से रुद्रपुर गए थे। शाम सात बजे के करीब दोनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कटाई चौराहे के हनुमान मंदिर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसओ अनिल कुमार पांडे ने बताया कि हादसे में घायल युवकों की अस्पताल में मौत हो गई। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय चालक ट्रक को बैक कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें