फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्रेकर पर बेकाबू हुई बाइक, महिला घायल

Fri, 26 Jun 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय चेरो के सामने बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामनाथ देवरिया निवासी सोनमती देवी पत्नी सुभाष शर्मा अपने परिवार के सदस्य के साथ बाइक से जा रही थीं। चेरो चौराहे से आगे केंद्रीय विद्यालय के सामने ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने आनन फानन में सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवरिया स्थित देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें