बरियारपुर। कुशमौनी गांव के पास शनिवार की शाम बाइक सवार पुलिया से टकराने के बाद बाइक समेत नहर में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव निवासी गुड्डू चौरसिया (35) मजदूरी करते थे। परिजन के मुताबिक, वह बाइक से बैकुंठपुर होते हुए बैतालपुर के पास स्थित गुडरी गांव जा रहा था। कुशमौनी गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराते हुए नहर में जा गिरी। गंभीर चोट लगने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे को लेकर किसी अज्ञात वाहन की टक्का लगने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से युवक की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद