देसही देवरिया। बनकट बहादुरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रक से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकट बहादुरपुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर ट्रक खड़ा था। देवरिया से महुआडीह की ओर जा रहा बाइक सवार युवक पीछे से ट्रक से टकरा गया। टकराने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग घायल युवक की मदद कर अस्पताल भेजवाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर निर्माण कार्य चलने की वजह से ट्रक सड़क पर ही खड़ा था। युवक हेलमेट भी नहीं पहने था
एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि ट्रक से बाइक सवार पीछे से टकरा गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।