फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नीलगाय से बाइक टकराई बाइक, तीन घायल

Wed, 23 Sep 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर-बरठा मार्ग पर लोहार गांव के पास मंगलवार की देर शाम एक बाइक के सामने अचानक नीलगाय आने उसे पर सवार शटरिंग मिस्त्री समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शटरिंग मिस्त्री की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सलेमपरु कोतवाली क्षेत्र के छपरा प्रयाग गांव निवासी रोशन गोड़ (30) शटरिंग मिस्त्री का काम करते हैं। मंगलवार को अपने साथी विकास शर्मा (30) व गांव के ही धर्मेंद्र गोड़ (35) के साथ बरठा चौराहे पर काम करने गए थे। घर लौटते समय लोहार गांव के पास बाइक के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराकर तीनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर सीएचसी सलेमपुर आ रहे विकास के पिता छोटेलाल भी सड़क हादसा में घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें