देसही देवरिया। सेखौना गांव में बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित 12 अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वे जेल भेज दिए गए।
महुआडीह थाना क्षेत्र के सेखौना गांव में तेज रफ्तार से हुड़दंग मचाते हुए एक साथ जा रहे बाइक सवार युवकों की चपेट में आने से बृहस्पतिवार शाम को कई लोग बाल-बाल बचे।
यह देख गांव के अरमान शेख (27) ने उन्हें बाइक धीमा और संभलकर चलाने हिदायत दी। इस पर मनबढ़ युवक अरमान पर भड़क गए। अपनी बाइक रोककर सभी ने उसकी पिटाई करने लगे। अरमान का सिर फट गया और हाथ भी टूट गया। पास में नितेश सिंह के दुकान में भी तोड़फोड़ कर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मामले में रोहित यादव (19), निवासी नारायणपुर, थाना गौरी बाजार सहित 12 अज्ञात पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में एक नामजद सहित 12 पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नमाजद रोहित यादव पकड़ से दूर है।