फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोला बने ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भोला बने ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष
विज्ञापन

पथरदेवा। विकास खंड के स्व. रविंद्र किशोर शाही सभागार में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें विकासखंड पथरदेवा के प्रधान संघ अध्यक्ष सीपीएन सिंह की जगह पर ग्राम पंचायत दुलारपट्टी के ग्राम प्रधान भोला यादव उर्फ प्रद्युम्न यादव को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने कहा कि संघ को सक्रिय बनाने के लिए ऐसा करना जरूरी था, क्योंकि पूर्व अध्यक्ष संगठन के प्रति रुचि नहीं ले रहे थे। इसके कारण भोला यादव को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर ग्राम प्रधान संघ का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। नए अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुनते हुए अपना दायित्व पूरा करेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए 22 जून को विकास खंड पथरदेवा मुख्यालय पर सभी ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मुरारी मोहन शाही, प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार पांडे, संजय सिंह, अच्छेलाल मद्धेशिया, सत्येंद्र तिवारी, बृज मोहन कुशवाहा, अफजल अंसारी, मीना देवी, राकेश शुक्ला, नवल किशोर गौतम, मुराद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें