फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी एसओ लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी एसओ लाइन हाजिर
विज्ञापन

देवरिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भटनी एसओ सुनील त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह साबइर सेल के प्रभारी मुकेश मिश्र को तैनात किया गया है। सुनील त्रिपाठी दो महीने भटनी थाने के एसओ रहे। 22 जून को एसपी ने शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे सुनील त्रिपाठी को भटनी थाने का प्रभारी बनाकर भेजा। बताया जा रहा है कि उनका सिपाहियों और थाने में तैनात दरोगा से व्यवहार ठीक नहीं था। उनकी शिकायत पर कुछ सिपाही लाइन हाजिर भी हो गए थे। सिपाहियों और दरोगा ने एसपी से उनके व्यवहार ठीक न होने की शिकायत की थी। एसपी ने मामले की गोपनीय ढंग से जांच कराई। जांच के आधार पर शनिवार को एसओ सुनील त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह साइबर सेल के प्रभारी मुकेश मिश्र को भटनी थाने का एसओ बनाया गया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि एसओ के खराब व्यवहार के कारण लाइन हाजिर किया गया है।
काली प्रसाद को मंत्री बनाने की मांग
सुतावर। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को दिन में 11 बजे लार डाक बंगले पर बैठक हुई जिसमे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद को मंत्री बनाए जाने की मांग मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किया। इसमे प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह राजू, सुधीर सिंह, अखिलेश सिंह चुनचुन, डॉ. संतोष प्रजापति आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो-
पटरी व ठेला व्यवसायियों ने एसडीएम को दिया पत्रक
कहा, अतिक्रमण हटाया गया तो करेंगे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाने के लिए पटरी व्यवसायियों व ठेला लगाने वालों को नोटिस भेजा है। इसको लेकर शनिवार को पटरी व्यवसायी यूनियन ने एसडीएम ओमप्रकाश वरनवाल को पत्रक दिया। इसमें अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध किया है। साथ ही चेतावनी दी कि उन्हें हटाया गया तो वे परिवार समेत अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
पटरी व ठेला व्यवसायियों ने कहा है कि हम लोग कई वर्षों से फुटपाथ पर व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सभी पटरी व ठेला व्यवसायियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। कोरोना महामारी के चलते पिछले सात महीने से लॉकडाउन में दुकान बंद होने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य जो अन्य राज्यों में रहकर रोजी रोटी कमाते थे, वे भी घर आ गए हैं। पटरी व्यवसाय के अलावा जीविका का दूसरा कोई साधन नहीं है। ऐसी स्थिति में हम लोग भुखमरी के शिकार हो जाएंगे। हम पटरी व्यापारियों को नहीं हटाया जाए। पत्रक देने वालों में बलविंदर मौर्या, राज कुमार, उषा देवी, मंशा देवी, सतीश पटवा, सालू जायसवाल, कृष्णा कुशवाहा, मनीष, सुमन वर्मा, अजय वर्मा, राम नरेश, नागेंद्र, पृथ्वी नाथ आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम ओमप्रकाश वरनवाल ने बताया कि पत्रक प्राप्त हुआ है। इस संबंध में ईओ से बात करेंगे।
न्यूज डायरी 1
प्रधान पर अनियमितता का आरोप, जांच के आदेश
भाटपाररानी। बनकटा ब्लाक के अहिरौली बघेल निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आनंद सिंह बघेल ने अहिरौली बघेल की प्रधान पूनम सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग कार्य, डस्टबिन खरीद, स्ट्रीट लाइट और आरओ प्लांट लगाने में शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। डीएम ने बीडीओ को जांच के लिए निर्देशित किया है। बीडीओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शिकायत की जांचकर रिपोर्ट भेजी जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने आरोपों को निराधार बताया।
विधायक के निधन पर जताया शोक
देवरिया। सदर विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शनिवार को विभिन्न संगठनों ने शोकसभा कर उनकी कार्य कुशलता की प्रशंसा की। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि जन्मेजय सिंह उदार छवि के नेता थे। वह हमेशा दलगत भावना से ऊपर उठकर लोगों की मदद किया करते थे। इस दौरान शिवदत्त पाठक, लालसा यादव, अमित रंजन श्रीवास्तव, प्रदीप ठाकुर, बासुदेव यादव, पवन यादव, रामानुज प्रसाद, विनय पाठक, नितेंद्र श्रीवास्तव, लल्लन प्रसाद, अवधेश सिंह, अखिलेश प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की ओर से आयोजित शोकसभा में अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, एसके भौमिक, सीताराम यादव, पीएस मिश्र आदि ने सदर विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर दुख जताया।
मनरेगा मजदूरी के लिए ब्लॉक कार्यालय को घेरा
भटनी। नोनापार गांव में बकाए मजदूरी को लेकर मनरेगा मजदूरों ने शनिवार को ब्लॉक का घेराव किया। इस दौरान मजदूरी दिलाने व ग्राम सचिव का तबादला करने की मांग की गई। अधिकारियों की ओर से पांच दिन में भुगतान देने के आश्वासन पर मजदूर घर लौटे। नोनापार गांव में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में पांच मजदूरों ने मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की है। बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को मोनू तिवारी के नेतृत्व में मजदूर ब्लॉक पर पहुंचे। भुगतान नहीं होने तक कार्यालय में ही बैठने की बात कहने लगे। बाद में जिले स्तर के अधिकारियों से बातचीत होने के बाद मजदूर घर लौटे। मोनू तिवारी ने बताया कि ग्राम सचिव के मनमानी रवैया के चलते गांव में आधा दर्जन मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने पांच दिन का समय मांगा है। भुगतान नहीं होने पर ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ अशोक पांडेय ने कहा कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जुआ खेलने व देखने वालों को पुलिस ने पकड़ा
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत से शनिवार को 10 लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते व देखने के दौरान पकड़ लिया। सभी को थाने ले आई और धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क लेकर मुचलके पर छोड़ दिया गया। मुखबिर ने रामपुर कारखाना पुलिस को नगर पंचायत और पांडेयचक चौराहे पर जुआ खेलने की सूचना दी। घटना की सूचना पर हल्का के सिपाही मौके पर पहुंचकर जुआ खेलने वालों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इनके पास से ताश की गड्डी भी बरामद की गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग भाग निकले, जबकि पुलिस ने 10 युवकों को पकड़ लिया। जुर्माना की राशि देने के बाद उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दो स्थानों से कुछ लोग पकड़े गए हैं। जिन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
फर्जी अधिकारी बन निजी क्लिनिक से वसूले धन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के हरखौली स्थित एक निजी क्लिनिक के चिकित्सक से अपने को अधिकारी बता कर रकम वसूल ले गए। चिकित्सक ने परिचय पूछा तो उन लोगों ने अपने को अधिकारी बता धमकी भी देने लगे। फर्जी अधिकारियों ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। कुछ देर बाद चिकित्सक ने उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह फोन भाटपार के सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक का मिला। उन्होंने इस घटना से इंकार किया और कहा कि मैं भाटपार में कार्यरत हूं। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है।
उत्तर प्रदेश खेल संघ के जिला कमेटी इकाई गठित
रुद्रपुर। शनिवार को उत्तर प्रदेश खेल संघ के जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें मनोज त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी और सुधीर पांडेय जिला मंत्री बनाए गए। कमेटी में रामप्रताप पांडेय को जिला सह मीडिया प्रभारी, शिवम नाथ त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, सत्य प्रकाश पांडेय, गुंजन शुक्ला, सज्जाक अली, जितेंद्र पांडेय, दयानन्द भारती उर्फ बबलू भारती, जिला मंत्री पद पर सुधीर पांडेय, शिवम गुप्ता, मदन उपाध्याय, विशाल मिश्रा, अनीश रूपेश तिवारी, प्रिंस मणि, हनुमान शुक्ला मनोनीत हुए।
फोटो-
विद्युत पोल से गिरा संविदाकर्मी, घायल
बरहज। नगर के अटल तिराहे पर विद्युत पोल पर एक संविदाकर्मी गुलाब पुत्र सुलभ गोंड़ खराबी ठीक कर रहा था। इसी बीच वह पोल पर झटका लगने से नीचे आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पोल पर झटका लगने की वजह कोई सप्लाई आ जाने तो कोई बिजली गिरना बता रहा था। आजमगढ़ के बगही डांड़ निवासी गुलाब उपकेंद्र पर संविदाकर्मी बताया जा रहा है। वह शुक्रवार की देर शाम शटडाउन लेकर अटल तिराहे पर पोल पर मरम्मत कर रहा था। जबकि पोल से कुछ दूरी पर कुछ बाइक भी खड़ी थीं। बताया जा रहा है कि तार जोड़ने के दौरान अचानक गुलाब बाइक के ऊपर जमीन पर गिर पड़ा। घटना होता देख आसपास के लोग जमा हो गए। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन

फोटो -
घर पर गिरा विशाल पेड़ और विद्युत पोल, बाल-बाल बचे
बरहज। क्षेत्र के तेलियां शुक्ल गांव के बाहर उमेश शुक्ल घर पर विशाल पेड़ गिर गया। जद में आने से तार सहित विद्युत पोल भी ढह गया। आपूर्ति बहाल होने और तार के आपस में टकराने से शार्ट सर्किट होने लगी जिससे अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आपूर्ति बंद कराया। संयोग रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटित हुई। लोग बाल-बाल बच गए। इस संबंध में एसडीएम सुुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। हलका लेखपाल को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें