फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवलपुर को हराकर भटनी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
नवलपुर को हराकर भटनी फाइनल में
विज्ञापन

भटनी। नवलपुर तथा भटनी के बीच गुरुवार की रात आईसीसी डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेला गया। नवलपुर को भटनी ने करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। फाइनल मैच भटनी तथा अलगटपुर के बीच खेला जाएगा। मैच के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विन्देश पांडेय, संगीत नाथ त्रिपाठी ने विजयी टीम के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भटनी बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 63 रन बनाए। रोहित कुमार ने टीम की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने हुए नाबाद 23 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए नवलपुर 50 रन पर ही सिमट गयी। भटनी के रोहित ने गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो विकेट झटके। निर्णायक टीम ने रोहित को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया। आयोजक पिंटू मिश्र, रितेश, सनी तिवारी, दिग्विजय तिवारी, अतुल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डब्लू तिवारी, सूर्यांश, राज दीक्षित, विष्णुदेव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें