गांव में पराली जली तो लेखपालों पर कार्रवाई : एसडीएम
बरहज। एसडीएम सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण कार्य, भू-माफिया का विवरण, राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर का सत्यापन कार्य, इंडिया वेल्फेयर सोसायटी की ओर से अतिक्रमित तालाबों की संख्या सहित 11 बिंदुओं पर चर्चा की गई। 11 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिग में दिए गए निर्देशों को अमल में लाने पर जोर दिया गया और पराली जलाने पर लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
एसडीएम ने कहा कि प्रदूषण को कम करने और उर्वरा शक्ति को बचाने के लिए सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगा दी है। आदेश के बावजूद बराबर शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने पराली जलाए जाने की शिकायत मिलने पर लेखपालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार वंशराज राम, जितेंद्र सिंह, दिनेश मिश्र, रामवचन, गिरधारी प्रसाद, सुकेश तिवारी, हीरालाल मधुकर, रामप्रताप, दिग्विजय नाथ मिश्र, निशांत आदि मौजूद रहे।