फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू गैस हादसा : युवक का अंतिम संस्कार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। बंगलूरू में हुए दर्दनाक गैस आगजनी हादसे में जान गंवाने वाले तीसरे युवक का शव बुधवार की शाम गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक 27 वर्षीय अभिनय शर्मा का अंतिम संस्कार गंडक नदी के कुशहरी घाट पर देर शाम ग्रामीणों की मौजूदगी में कर दिया गया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरकोठी गांव निवासी अभिनय शर्मा का शव जैसे ही घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे के वियोग में एक सप्ताह से बेसुध मां शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पिंकी और छोटे भाई अवनीश कुमार भी शव से लिपटकर बिलखते रहे। अंतिम दर्शन के लिए दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व बंगलूरू में गैस रिसाव के कारण कमरे में अचानक आग लग गई थी, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दो सगे भाई और एक दामाद की असमय मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें