फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में सोना मंदिर से दिन में घंटा चोरी

Sun, 25 Jan 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय थाना से करीब 200 मीटर पर आजादनगर दक्षिणी स्थित साकेत बिहारी मंगर साह सोना मंदिर परिसर से शनिवार की दोपहर तीन घंटा चोरी हो गए। इसकी जानकारी होने पर मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। मंदिर में चोरी होने से व्यापारियों और लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मंदिर समिति के महामंत्री शिवसहाय बरनवाल ने कहा कि दोपहर करीब 11 बजे मंदिर परिसर से पीतल का घंटा चोरी हो गया। लोगों के अनुसार 150 वर्ष पूर्व मंगर साह ने शीरे के एक दिन के मुनाफे से मंदिर का निर्माण कराया था। इसी तरह का मंदिर मऊ जनपद के दुबारी में भी है। लोगों का कहना है कि मंदिर के गुंबद और उसके चारो ओर स्वर्ण के जैसा पीले धातु का 50 से अधिक कलश लगाए गए हैं। इसकी चमक आज भी बरकरार है। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें