फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों काे तिलक लगाकर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ

Thu, 02 Jul 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर और रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रैली में परिषदीय विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। इसके बाद विद्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।विकास भवन परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने स्लोगन, बैनर एवं पोस्टर के साथ प्रतिभाग किया।
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि निर्धारित नामांकन लक्ष्य को आगामी 15 जुलाई 2026 तक हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, पंकज सिंह, जयराम, उपेंद्र भारती, जिला समन्वयक ज्ञानेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, अंकित मिश्र तथा कुलदीप कुमार, संजय सिंह, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें