फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी को पीटा, ससुराल वालों को मारपीट कर भगाया

Wed, 17 Jul 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू क्षेत्र के शेरवां बभनौली के डुमरिया टोला का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। शेरवां बभनौली के डुमरिया टोला में पत्नी की पति ने सोमवार की रात में पिटाई कर दी। उसने इसकी सूचना मंगलवार की सुबह में अपनी मां को दी। मां और दो भाई ससुराल पहुंचे। यहां बेटी की पिटाई का विरोध करने पर परिवार वाले मिलकर सभी की पिटाई कर दी। मां का आरोप है कि मारपीट कर उन लोगों को भगा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के जिगनी बाग निवासी हिरामती देवी ने बीते वर्ष 29 मई में बेटी नेहा की शादी खुखुंदू क्षेत्र के शेरवां बभनौली के डुमरिया टोला निवासी अरुण चौहान के साथ की है। आरोप है कि पति रोजाना नशे में घर आता है और नेहा को मारता-पीटता है। माता-पिता और बहनें भी उसी का साथ देती हैं। सोमवार की रात को पति नशे की हालात में घर पहुंचा और नेहा को मारने-पीटने लगा। सास, ससुर और ननद सब खड़ा होकर तमाशबीन बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह नेहा ने इसकी सूचना मायके में मां को देकर बुलाया। मां हीरामती देवी, भाई प्रिंस चौहान और रविंद्र चौहान को लेकर शेरवां बभनौली डुमरिया टोला पहुंचीं। यहां र बेटी की पिटाई का विरोध करते हुए विदा करने के लिए कहा तो दामाद समेत पूरे परिवार वाले मिलकर तीनों लोगों की जमकर पिटाई कर दी। हिरामती देवी थाने पहुंच पुलिस से गुहार लगाई है। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर पुलिस गई थी। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें