फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कशीट लेने गए छात्र को प्रबंधक पुत्र ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के श्रीमहादेव आदर्श इंटर कालेज रूपई बैकुंठपुर में इंटरमीडिएट के एक छात्र ने मार्कशीट के लिए पैसा न देने पर प्रबंधक के पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना 13 नवंबर की है। उसने कहा है कि घटना के बाद डायल 112 नंबर पर सूचना दी, पुलिस आई लेकिन उसका अंकपत्र नहीं दिलवाया गया। छात्र ने इस संबंध में वृहस्पतिवार को डीएम, एसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

ग्राम अहिरौली निवासी छात्र संदीप गुप्ता का आरोप है कि उसने अपना नामांकन इंटरमीडिएट में कराया था। उस समय प्रबंधक ने दो वर्ष के तीन हजार रुपये फीस जमा कराई थी। इंटर में रिजल्ट प्रमोट होने के बाद 13 नवंबर को विद्यालय में जाकर प्रबंधक से रिजल्ट मांगा तो उन्होंने दो वर्ष की फीस आठ हजार रुपये मांगी। नहीं देने पर उनके पुत्र ने कालेज से धक्का देकर बाहर निकाल दिया और पिटाई की। धमकी देते हुए कहा कि मार्कशीट नहीं देंगे। बतौर संदीप उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस आई तो उनके सामने जीएसटी रसीद प्रबंधक से मांगी, लेकिन उन्होंने नहीं दी। खुखुंदू थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रभारी एसओ सचिन लाल गोस्वामी ने कहा कि उन्हें कोई प्रार्थना पत्र थाने में प्राप्त नहीं हुआ है। उसका आरोप है कि उसकी छात्रवृत्ति भी नहीं मिली है। इस संबंध में प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। उनका पक्ष मिलने के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

----
कोट:
मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। इस संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
डीके गुप्ता
डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें