देवरिया। मौसम परिवर्तन और वातावरण में नमी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। खानपान और साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देने से संक्रमण की चपेट में भी आ सकते हैं।
मेडिकल कॉलेज में बुखार, सर्दी जुकाम, मलेरिया, टायफाइड आदि के मरीज आ रहे हैं। इसमें बच्चे भी होते हैं। मई से सितंबर माह तक संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। बैक्टीरिया, वायरस बढ़ते हैं।
बुधवार को मेडिसिन, चेस्ट व टीबी विभाग में सर्दी-खांसी के 45, बुखार के 30, पेट दर्द से पीड़ित 50 से 60 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जबकि बाल रोग विभाग में इन बीमारियों के करीब 60 से 70 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। डॉक्टर ने दवा देने के साथ मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
उधर, मेडिकल वार्ड में मलेरिया व टायपुाइड के तीन-तीन, बुखार के छह, पेट दर्द के दो मरीजों का इलाज चल रहा है। पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड में 40 मरीजों का इलाज चल रहा है। संवाद