संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक कार्यालय, आवास सहित अन्य भवन जीर्णशीर्ण हो गए हैं। टाइप वन आवास निर्माण की शासन ने मंजूरी मिल दे दी है।
करीब दो करोड़ रुपये की लागत से आरईएस विभाग टाइप वन आवास बनवाएगा। हालांकि, टाइप-टू, टाइप-थ्री भवन के अलावा कार्यालय, गोदाम, गैरेज आदि के निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। इसके स्वीकृति मिलने का इंतजार है। बरहज ब्लॉक में कार्यालय के अलावा बीडीओ, सचिव आवास और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए आवास बनाया गया है, जो जीर्णशीर्ण हो गए हैं। इससे खतरे की आशंका बढ़ गई है। ब्लॉक के कायाकल्प को लेकर ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद और प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा ने टाइप वन, टू और थ्री आवास के अलावा कार्यालय, गोदाम, गैरेज आदि के लिए एस्टीमेट शासन को भेजा था।
इसमें चतुर्थ श्रेणी के लिए टाइप वन आवास की मंजूरी मिल गई है। वहीं टाइप टू और थ्री आवासों के लिए मंजूरी मिलने का इंतजार है। ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद ने बताया कि टाइप वन आवास पर जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जबकि अन्य का बजट मिलते ही उसे भी पूर्ण करा लिया जाएगा।