भटनी के घांटी बाजार के थवई टोला में चल रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला के विजेता टीम क
भटनी। घांटी बाजार के थवई टोला में चल रहे वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को आजमगढ़ और कुशीनगर के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने 3-1 से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
घाटी बाजार के थवई टोला में केजीएन क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले से पहले सेमीफाइनल मैच कुशीनगर और सिवान के बीच खेला गया, जिसमें सिवान की टीम को हराकर कुशीनगर ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आजमगढ़ और देवरिया के बीच खेला गया।
दूसरे सेमीफाइनल में फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने देवरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले की शुरुआत हुई। फाइनल मुकाबले की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रबंधक मोहम्मद खालिद हुसैन ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद आजमगढ़ और कुशीनगर की टीम के खिलाड़ी एक दूसरे को छकाने का भरपूर प्रयास किया।
रोमांचक मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका दिलकश खान व दुलार बाबू ने निभाई। जावेद अहमद की रोचक कमेंट्री दर्शक दीर्घा में मौजूद दर्शकों को खूब रोमांचित किया।