फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के स्वच्छता सर्वेक्षण में आजाद नगर अव्वल, राघव नगर दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के स्वच्छता सर्वेक्षण में आजाद नगर अव्वल, राघव नगर द्वितीय
विज्ञापन

देवरिया। नगर पालिका की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में आजाद नगर सबसे साफ-सुथरा मोहल्ला साबित हुआ है। दूसरे स्थान पर राघव नगर और तीसरे स्थान पर आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर है। इसके अलावा नगर पालिका ने सरकारी गैर सरकारी संस्थानों की भी स्वच्छता रैंकिंग जारी की है। अव्वल आए वार्ड व संस्थानों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत दिसंबर माह में नगर पालिका ने मोहल्लों, प्रतिभागी संस्थानों, विद्यालयों, होटलों, अस्पतालों आदि का स्वच्छता सर्वे कराया था। इसका रिजल्ट अब जारी किया गया है। सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पताल, नर्सिंग होम आदि में शांति हास्पिटल प्रथम, आनंद हास्पिटल द्वितीय, डॉ. दीपिका महिला केयर सेंटर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। प्रतिष्ठान, व्यवसाय संघ, मेगामार्ट में वी-मार्ट प्रथम, सिटीकार्ट द्वितीय विशाल मेगामार्ट तीसरे स्थान पर है। सरकारी कार्यालय में विकास भवन प्रथम, एसपी कार्यालय द्वितीय व डीएम कार्यालय तीसरे नंबर पर है। विद्यालय, प्रशिक्षण संस्थान में सरस्वती विद्या मंदिर पहले, जीवन मार्ग सोफिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल दूसरे व इशारा पब्लिक स्कूल तीसरे नंबर पर है। होटल, रेस्तरा, फूड प्वाइंट आदि में गोल्डेन लारेल इन प्रथम, समृद्धि होटल द्वितीय, रेनुका-2 इन तीसरे पायदान पर है। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संस्थानों को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें