फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू ट्राफी में रेलवे टीम से खेलेंगे अयान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्राफी में रेलवे टीम से खेलेंगे अयान
विज्ञापन

देवरिया। बीसीसीआई की ओर से कर्नल सीके नायडू ट्राफी का मंगलवार से विजयवाड़ा के मोलूपाडू इंटरनेशनल स्टेडियम में आगाज हो रहा है। रेलवे की अंडर-25 टीम से देवरिया सदर क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी अयान चौधरी भी खेलेंगे। बेहतर प्रदर्शन का इनाम उन्हें रेलवे टीम में चयन के रूप में मिला है। पूरे देश से कुल 32 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।
जिले के सदर क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी स्व. बृजभूषण यादव की पांच संतानों में सबसे छोटे अयान चौधरी ने क्रिकेट का ककहरा रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम और भुजौली स्थित ग्राउंड से सीखा। इस लेफ्ट आर्म स्पिनर को जब अच्छे प्रदर्शन के बावजूद यूपी टीम में जगह नहीं मिली तो उन्होंने झारखंड का रुख कर लिया। वर्ष 2015 से वह झारखंड टीम के नियमित सदस्य हैं। झारखंड की ओर से वर्ष 2016-17 में अंडर-19 टीम के सदस्य के रूप में 65 विकेट लेकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खीचा। इस दौरान वह पूरे देश में विकेट चटकाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बंगलुरु में उनका चयन हुआ। वर्ष 2017 में अंडर-19 इंडिया टीम के कैंप में चुने गए। वर्ष 2018 में झारखंड टीम से अंडर-23 में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत खेल कोटे से पश्चिमी मध्य रेलवे, जबलपुर में क्लर्क की नौकरी मिली। रेलवे की टीम से वर्ष 2019 में अंडर-23 में खेले। इधर दो साल से कोरोना के चलते बीसीसीआई ने अंडर-23 के खिलाड़ियों को अंडर-25 में रखकर इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है। दिसंबर में पानीपत में शुरू हुए राष्ट्रीय कैंप का भी वह हिस्सा रहे। मैच के एक दिन पहले फोन पर अयान चौधरी ने बताया कि इंडियन रेलवे टीम का पहला मैच महाराष्ट्र से, दूसरा चंडीगढ़ से और तीसरा विदर्भ से है। सभी मैच आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होंगे। मंगलवार से महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में भी वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे, ताकि आगे का रास्ता और बेहतर हो। हर खिलाड़ी की तरह वह भी भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

आने वाले समय में जिले का नाम करेंगे रोशन
शहर में उनके प्रशिक्षक रहे नीरज वाजपेयी ने कहा कि अपनी प्रतिभा की बदौलत ही अयान ने जिले के क्रिकेटरों को नई राह दिखाई है। आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन से वह क्रिकेट का चमकता सितारा बनेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें