फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना

Sun, 08 Mar 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोक अदालत सुलह-समझौते के माध्यम से वादों के त्वरित निस्तारण का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ''न्याय चला निर्धन के द्वार'' की भावना के तहत लोक अदालत आम लोगों, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच है। प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले मामलों की जानकारी दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीडी) शैलजा मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी न्यायिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन के जरिए आमजन को अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाकर आपसी सहमति से निस्तारित कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, विद्युत, जल और सेवा संबंधी मामले, राजस्व एवं सिविल वाद सहित प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण इफ्तिखार अहमद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मनोज कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (सीडी) विवेक कुमार, अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, लीगल डिफेंस काउंसिल, बैंक कर्मी तथा न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें