फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

Thu, 09 Apr 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चेतरा शेख में बुधवार को स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ संचारी रोगों से बचाव के लिए सतर्क रहने का संदेश देना रहा।
विज्ञापन

रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के गांवों में भ्रमण करती हुई निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने सब पढ़ें सब बढ़ें और साफ-सफाई अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं जैसे नारों के माध्यम से जनसंदेश दिया। प्रधानाध्यापक अभय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे अभियान लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय कुमार सिंह, ओम प्रकाश, विनोद बघेल, ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह, अभिलाष सिंह, रामानंद पांडेय, सुनीता सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें