खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव के पास शनिवार शाम को बाइक सवार दंपती को ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया। उधर, टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।
सलेमपुर के तरफ से एक बाइक सवार दंपती शनिवार शाम को देवरिया के तरफ जा रहे थे। वह अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर क्षेत्र के परसिया मिश्र के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
आसपास के लोगों का कहना है कि महिला गंभीर रूप से घायल है। जबकि बाइक सवार को हल्की फुल्की चोटे आई है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन चोटिल एंबुलेंस से अस्पताल जा चुके थे। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद