फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नूनखार से मैरवा के बीच होगा ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम का काम

Sun, 12 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लखनऊ-गोरखपुर-छपरा रेल मार्ग पर ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। देवरिया जिले में इस रूट पर नूनखार स्टेशन तक सिग्नल लगाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब नूनखार से मैरवा के बीच काम शुरू होने जा रहा है। इसके पूरा होने पर ट्रेनों की औसत गति में सुधार आने की उम्मीद है।
ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लग जाने पर दो स्टेशनों के बीच एक से अधिक ट्रेनों का संचालन एक ही समय में कर पाना संभव है। पिछले साल गोरखपुर से इसकी शुरुआत हुई थी।
गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर सरदारनगर से देवरिया होते हुए नूनखार तक काम पूरा हो चुका है।
उधर गोरखपुर से आगे बस्ती तक पहले से ही ट्रैक पर इस सिस्टम से ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इस वक्त लगभग 151 किमी मेन ट्रैक पर यह सिस्टम एक्टीवेट है। अब नूनखार से मैरवा के बीच सिग्नल लगाने का काम इसी महीने शुरू होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इस सिस्टम को लगाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। अगले चरण में नूनखार से मैरवा स्टेशन के बीच काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें