फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लगातार पांचवें दिन भी बाधित रही बिजली, उमस से लोग बेहाल

Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटिया दुबे स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में लगातार पांचवें दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक ऐसा कोई दिन नहीं रहा, जब क्षेत्रवासियों को निर्बाध बिजली मिली हो।
विज्ञापन

शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे मुख्य लाइन में ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत के बाद शनिवार सुबह करीब 8:50 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
इसके बाद दोपहर दो बजे मुख्य लाइन के किनारे पेड़ों की डालों की छंटाई के लिए फिर से बिजली बंद कर दी गई, जो शाम 5:15 बजे तक बाधित रही।
बार-बार बिजली कटौती से भीषण उमस के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य, छोटे कारोबार और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

दिनेश सिंह (सोहनपुर) ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अनूप कुमार (जंजीरहा) ने बताया कि बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट बढ़ जाता है।
शैलेंद्र यादव (बनकटिया) ने कहा कि बार-बार फॉल्ट से पढ़ाई और घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। सत्यम पांडेय (बंजरिया) ने विभाग से जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें