फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के अपहरण का प्रयास, दांत काटकर भाग निकला

विज्ञापन
छात्र संदीप वर्मा। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
छात्र के अपहरण का प्रयास, दांत काटकर भाग निकला
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। बाइक सवार दो बदमाशों ने 11 वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास किया। वह उसे बाइक पर बैठाकर भागना चाह रहे थे, लेकिन छात्र ने एक बदमाश को दांत से काटकर हाथ छुड़ा लिया। वह पास में चाय पी रहे लोगों के पास जाकर घटना की सूचना दी। लोग जब तक बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास करते वह भाग गए। घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सिवान जिले के रहने वाले उमेश वर्मा का बेटा संदीप नाना ध्रप वर्मा के घर रुद्रपुर के इमामबाड़ा चौराहे पर रहकर पढ़ाई करता है। मां सुनीता तीन बेटियों और बेटे को लेकर मायके में रहती हैं। पति विदेश में काम कर रहे हैं। कक्षा पांच के छात्र संदीप ने बताया कि शुक्रवार की शाम नाथ बाबा मंदिर पर घुमने जा रहा था। मिशन स्कूल के आगे उसके पीछे आ रहें बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके पास गाड़ी रोक दी। एक ने उसका हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। एक ने युवक के नाक में कुछ सुंघाने को कहा। खतरा भांपकर उसने युवक को दांत लिया और हाथ छुड़ाकर भागने लगा। चाय की दुकान पर चाय पी रहे लोगों के पास पहुंचकर आपबीती बताई। वह डर से कांप रहा था। लोग बाइक सवारों को तलाशने लगे, लेकिन वे फरार हो गए थे। मां सुनीता देवी ने कहा कि बेटे के अपहरण का प्रयास किया गया है। भगवान की कृपा से उसकी जान बच गई। उसने ससुराल सिवान से कुछ लोगों के अपहरण कराने की साजिश रचने की आशंका जताई है। उसने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले का छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें