फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनदहाड़े ज्वेलर्स से असलहे के बल पर लूट की कोशिश

Fri, 20 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
- ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर दुकानदार को असलहा दिखाकर लूटने का किया प्रयास। संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के किशोरगंज स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े असलहे के बल पर लूट का प्रयास किए जाने से बाजार में सनसनी फैल गई। घटना के बाद व्यापारी और उनके परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-10 किशोरगंज निवासी ध्रुव कुमार वर्मा की संत तुलसी मार्ग में ज्वेलर्स की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11: 05 बजे एक अज्ञात व्यक्ति चेहरा कपड़े से ढककर उनकी दुकान में घुस आया। आरोप है कि बदमाश ने व्यापारी पर असलहा तानते हुए लूटपाट का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से घबराए ध्रुव कुमार वर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को तिजोरी वाले कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल ने बताया कि जानकारी मिली है मौके का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें