फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ घाट पर काम करा रहे प्रधान के परिजनों पर हमला

Tue, 28 Oct 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में सोमवार की रात छठ घाट पर पथ-प्रकाश की व्यवस्था करा रहे प्रधान के परिवार के लोगों पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को सीएचसी भाटपाररानी लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी सुनील सिंह प्रधान प्रतिनिधि हैं। सोमवार की रात वह गांव के छठ घाट पर पथ-प्रकाश की व्यवस्था कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के कुछ युवक बाइक से आए और उन पर हमला कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि मनबढ़ उनका गला रस्सी से दबाने लगे। जब वहां से छुड़ाकर भागे तो लोहे की राॅड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भतीजे दिपांशु सिंह एवं पवन कुमार गौड़ की भी पिटाई की। थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें