देवरिया। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा सोमवार की देर शाम को अचानक लापता हो गई। परिजन पूरी रात परेशान रहे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वह घर आ गई। परिजनों को बताया कि उसे दो युवक जबरन रात को बाइक से उठा ले गए थे और चकियवा मोहल्ले में एक कमरे में बंद कर दिया था। युवकों की पिटाई से वह अचेत हो गई थी। इसके चलते उसे बहुत कुछ याद नहीं है। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची थी। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद