तरकुलवा। पुलिस ने सोमवार को पॉस्को एक्ट व यौन शोषण के मामले में फरार आरोपी के घर पर पहुंच कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
थाने के एसआई अब्बास जैदी ने बताया कि बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के महुअवा समोगर निवासी रोहित गोंड पुत्र झेंगट पर तरकुलवा थाने में पॉक्सो एक्ट व यौन शोषण का केस दर्ज है। आरोपी फरार चल रहा है। सोमवार को उसके घर पहुंच पुलिस टीम ने मुनादी कराई। गवाहों के समक्ष कुर्की का नोटिस चस्पा किया। संवाद