फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में रुपये नहीं, खाताधारक हलकान

Fri, 22 Apr 2016 11:57 PM IST
deoria
विज्ञापन
बैलेंस न होने से ठप रही एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया में  लगन का सीजन शुरू हो चुका है। रुपये के लिए खाताधारक भटकने को विवश हैं। एटीएम की हालात सुधारने में कोई कोशिश नहीं की जा रही है, इसके चलते खाताधारकों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। बैंकों की कार्यप्रणाली के प्रति खाताधारकों में नाराजगी है। हालांकि, निजी बैंकों के एटीएम की स्थिति कुछ बेहतर रही। 
विज्ञापन

शहर में राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के 100 से अधिक एटीएम हैं। हालांकि, अधिकांश एटीएम में रुपये नहीं रहते हैं। इसके चलते रुपये के लिए आए खाताधारकों को मायूसी हाथ लग रही है। हालांकि, बैंक प्रबंधन एटीएम में रुपये के लिए कोई खास इंतजाम नहीं कर रहा है। शुक्रवार को अधिकांश बैंकों के एटीएम की हालत में सुधार नहीं आया। अधिकांश एटीएम बंद पड़े थे, अलबत्ता निजी बैंक ग्राहक सेवाओं के प्रति संवेदनशील रहे। बैंक के खुलते ही एटीएम में कैश डाल दिया था। इसके चलते लोगों को काफी सहूलियत मिली। यह अलग बात है कि रुपये के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा, जबकि विकास भवन स्थित एटीएम बंद पड़ा था। ऐसी हालत राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकांश एटीएम की रही। शादी के लिए खरीदारी करने आए लोगों को रुपये के लिए भाग-दौड़ करना पड़ा। किसी तरह लोगों ने रुपये का इंतजाम किया। इसके बाद सामान की खरीदारी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें